Search

April 27, 2026 3:41 pm

सांसद व डीडीसी ने खिलाड़ियों को फुटबॉल किट, रेसिंग साइकिल, तीरंदाजी, वुशु एवं क्रिकेट कीट सौपा

सतनाम सिंह

पाकुड़: जिला स्टेडियम पाकुड़ में विभिन्न खेल उपकरण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय सांसद, राजमहल, लोकसभा क्षेत्र, श्री विजय कुमार हांसदा शामिल हुए। उप विकास आयुक्त मो० शाहिद अख्तर ने पुष्पगुच्छ एवं पौधा देकर माननीय सांसद का स्वागत किया।माननीय सांसद विजय हांसदा व उप विकास आयुक्त मो० शाहिद अख्तर ने खिलाड़ियों के बीच खेल उपकरण प्रदान कर खिलाड़ियों को उत्साहवर्धन किया। इसके अलावा खेल अकादमी में फुटबॉल, एथलेटिक्स एवं क्रिकेट का प्रशिक्षण ले रहे खिलाड़ियों के बीच बैट, गेंद, जर्सी एवं जूता उपलब्ध करवाया गया।इसके पश्चात सांसद विजय हांसदा ने खेल अकादमी के अंतर्गत प्रशिक्षण ले रहे खिलाड़ियों का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि खेल अकादमी के तहत एथलेटिक्स फुटबॉल एवं क्रिकेट का प्रशिक्षण दिया जा रहा है और इस प्रशिक्षण का लाभ खिलाड़ी पूरी इमानदारी और मेहनत से उठाएं। उन्होंने कहा कि खेल अकादमी में जो भी कमी है उसे दूर करने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के साथ बैठक कर खेल अकादमी तथा विभिन्न खेलों के उपकरण उपलब्ध कराई गई है।
भविष्य में भी हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। उन्होंने खिलाड़ियों से कठिन मेहनत एवं परिश्रम कर खेल की दुनिया में राज्य और जिले का नाम रौशन करने की बात कही।वहीं उप विकास आयुक्त मो० शाहिद अख्तर ने उपस्थित खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि जिला प्रशासन के द्वारा खेल अकादमी की शुरुआत की गई है। खेल अकादमी से जिले के खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। जिला स्तरीय खेल अकादमी को आगे चलकर राज्य स्पोर्ट्स अकादमी के रूप में परिवर्तित कर सके यह प्रयास किया जाएगा। जिला प्रशासन खिलाड़ियों को हर सुविधा मुहैया कराने को तत्पर है। कई समस्याएं सामने आ रही है और उसे दूर करने का भी प्रयास किया जा रहा है।उपायुक्त महोदय ने कहा है कि एक ही स्थान पर सभी खेलों का सुविधा मिले इसको लेकर स्थल का चयन किया जा रहा है।मौके पर जिला खेल पदाधिकारी राहुल कुमार, पाकुड़ जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष अम्लान कुसुम सिन्हा, झा.मु मो प्रखंड अध्यक्ष मुसलीमुद्दीन शेख, महबूब आलम, जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव रणवीर सिंह,जिला कबड्डी संघ के सचिव उमर फारूक, जवाहर सिंह राजेश सरकार, पंकज अग्रवाल, प्रवीन कुमार, नारायण राय, मिरनाल चौरसिया समेत दर्जनों सदस्य उपस्थित थे।

IMG 20231112 WA0005 IMG 20231112 WA0008 IMG 20231112 WA0007

IMG 20231112 WA0009

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!