Search

April 27, 2026 1:55 pm

शिक्षक हुई साइबर ठगी की शिकार।

सतनाम सिंह

पाकुड़। साइबर ठग लोगो को ठगने के लिए आये दिन अलग अलग तरीके अपना रहे है, हिरनपुर थाना क्षेत्र का एक ताजा मामला सामने आया है, हेम मॉडल प्लस टू विद्यालय का एक शिक्षक कृष्ण कुमार सिंह ऑनलाइन आपवाईटमेन्ट के चक्कर मे साइबर ठगी के शिकार हुई है। साइबर ठग ने धोखाधड़ी कर उनके बैंक अकाउंट से 15 हजार रुपये अलग अकग ट्रांजेक्शन कर निकाल लिए है। इस मामले को लेकर शिक्षक ने थाना में आवेदन देकर काईवाई की मांग की है आवेदन के आधार पर पुलिस आगे की करवाई कर रही है। जानकारी के अनुसार शिक्षक को किसी बीमारी के लिए अस्पताल में डॉक्टर से अप्वाइंटमेंट लेने थी। उसने गूगल पर अस्पताल का नम्बर सर्च किया। इस दौरान कई नंबर दर्शाए गए थे। जिसमे से एक नंबर को उन्होंने फोन किया। फोन पर उनके अस्पताल का कर्मचारी बता कर अपॉइंटमेंट के नाम पर 20 रुपये फोन पे करने के लिए कहा। शिक्षक ने कई बार भेजने का प्रयास किया पर पैसा नही गया। फिर ठंग ने वाट्सप नंबर पर एक लिंग भेजकर इसमे पैसा डालने के लिए कहा। जिसे शिक्षक ने ओपन किया और उसके कुछ घण्टो बाद ही खाते से 5 हजार,4 हजार,फिर 5 हजार व 1 हजार रुपये काट लिए। जिसके बाद शिक्षक को साइबर ठगी का एहसास हुआ। हेल्पलाइन नम्बर पर उन्होंने शिकायत दर्ज कराई है। उधर पीड़ित शिक्षक ने थाने में भी शिकायत किया है। इस सम्बंध में थाना प्रभारी सुनील कुमार रवि ने बताया कि मामला दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!