सतनाम सिंह
झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय सह प्रभारी जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ चौधरी एहसान मोईज के निर्देश पर सचिव शिल्पा मुर्मू की उपस्थिति में बाल दिवस के अवसर पर उत्क्रमित उच्च विद्यालय रामचंद्रपुर पाकुड़ में बच्चों के संरक्षण एवं संवर्धन के अधिकार पर जागरूकता शिविर आयोजित की गई।
आज मंगलवार को प्रभात फेरी पाकुड़ प्रखंड के रामचंद्रपुर में निकली गई साथ ही विशेष जागरूकता सह आउटरीच कार्यक्रम के तहत विधिक जानकारी दी गई।
आज इस कार्यक्रम के तहत सचिव शिल्पा मुर्मू ने उपस्थित छात्र छात्राओं को शिक्षा के अधिकार,मौलिक अधिकार मौलिक कर्त्तव्य पर प्रकाश डालते हुए कहा की आज के सभी बच्चे कल के भविष्य है शिक्षा के बिना हम एक सशक्त भारत के कल्पना नहीं कर सकते शिक्षा के साथ साथ अपने अंदर समाज और राष्ट्र के लिए कुछ करने की जिज्ञासा उत्पन्न करना है। समेत कई महत्वपूर्ण कानूनी जानकारी दी।
डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के नुकुमुद्दिन शेख ने बच्चे के उनके अधिकार संरक्षण समेत अन्य महत्त्वपूर्ण कानूनी जानकारी दी साथ ही ज़िला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ से मिलने वाली मुफ्त कानूनी सहायता के बारे में लाभ लेने के प्रक्रिया,विधिक सेवा पाने के हकदार, समेत विधिक सेवा के अंतर्गत प्रदान की जाने वाली सेवाएं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी।
वही प्रधानाध्यापक श्री रविकांत ने छात्र छात्राओं को बाल दिवस पर पंडित जवाहरलाल नेहरु के आदर्शो के बारे में विस्तृत जानकारी दी साथ ही बच्चे को उनके आदर्श पर चलने और देश और समाज में अपना योगदान देने के लिए शिक्षित होना जरूरी समेत कई महत्वपूर्ण जानकारी दी।
वही इस कार्यक्रम में इंडियन कम्युनिटी क्लब के अध्यक्ष जेड एच विश्वास ने मंच संचालन की। मौके पर पीएलवी याकूब अली, मोकमाउल शेख , उत्पल मंडल, नीरज कुमार राउत,शिक्षक अंजना टोप्पो, प्रकाश कुमार मंडल, सुदीप बाजरवॉ, मो सफीक अली,स्टाफ अमर कुमार सिंह, अध्यक्ष नजीर हुसैन , रूप विश्वास डालीम शेख समेत छात्र छात्राऐ उपस्थित रहे।







