Search

April 27, 2026 7:26 am

पीड़िता की बड़ी बहन से केस वापस लेने की धमकी देने से गर्माया माहौल

अमड़ापाड़ा प्रखंड के लोगों ने थाना प्रभारी गोपाल कृष्ण यादव और अमर कुमार मिंज का पुतला फूंका

अविलंब थाना प्रभारी गोपाल कृष्ण यादव और अमर कुमार मिंज को बर्खास्त करो – एसीजे।

अमड़ापाड़ा प्रखंड अंतर्गत जीतको मोड़ के पास अमड़ापाड़ा प्रखंड के ग्रामीणों के द्वारा अमड़ापाड़ा थाना प्रभारी गोपाल कृष्ण यादव एवं पुलिस अवर निरीक्षक अमर कुमार मिंज का पुतला फूंका। इसका नेतृत्व आदिवासी चिरगा़ल जुवा़न (एसीजे) ने किया। 11 नवंबर 2023 को अमड़ापाड़ा प्रखंड में एक नाबालिक छात्रा के साथ गैंगरेप की घटना घटित हुई थी। उसकी एक आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है, लेकिन दूसरा आरोपी अभी भी फरार है। पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार करने के बजाय निर्दोष आंदोलनकारी के ऊपर केस दर्ज किया है। इससे क्षेत्र के जनता थाना प्रभारी गोपाल कृष्ण यादव और अमर कुमार मिंज से नाराज चल रहे हैं। यही नहीं पीड़िता की बड़ी बहन ने एसपी से आवेदन देकर गुहार लगाई है कि उसे न्याय दिया जाय। क्योंकि थाना प्रभारी गोपाल कृष्ण यादव ने पीड़िता की बड़ी बहन को जाति सूचक शब्दों से गाली देते हुए उन्हें नीचे दिखाने की कोशिश किया है। यही नहीं गोपाल कृष्ण यादव ने पीड़िता बड़ी बहन की मूल आवेदन को वापस करते हुए अपने तरीके से आवेदन देने का दबाव बनाया है, जिसमें दूसरा आरोपी का नाम को गायब कर दिया गया है। साथ ही साथ अमड़ापाड़ा थाना में कार्यरत पुलिस अवर निरीक्षक अमर कुमार मिंज ने पीड़िता की बड़ी बहन को केस वापस लेने की धमकी दिया है। गरीब परिवार को देखते हुए अमर कुमार मिंज ने पीड़ित परिवार का अवहेलना किया है। अमर कुमार मिंज ने पीड़िता की बड़ी बहन को मुंह नहीं खोलने की धमकी भी दिया है। इस घटना से क्षेत्र के लोग आक्रोशित हैं। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए आंदोलन कर रहे हैं। आज़ इसी के विरोध में विरोध प्रदर्शन किया गया। पुतला दहन कार्यक्रम में प्रेस को संबोधित करते हुए ऐसीजे के नेता महात्मा मुर्मू ने कहा कि वर्तमान थाना प्रभारी गोपाल कृष्ण यादव बलात्कारी और रेपिस्ट का संरक्षक बन गया है। उनके संरक्षण में यहां आए दिन अप्रिय घटना घटित होती है। और उल्टे शिकायत दर्ज करने वाले लोगों को धमकाया जाता है। थाना प्रभारी चोर, गुंडे, मवाली का सरगना बना हुआ है। वर्दी का खौफ केवल पीड़ित परिवार को दिखाने के लिए है। सोनामुनी मुर्मू ने कहा कि थाना प्रभारी से दो कदम आगे बढ़कर पुलिस अवर निरीक्षक अमर कुमार मिंज ने काम किया है। पीड़िता की बड़ी बहन से केस वापस लेने की धमकी के साथ-साथ पीड़िता की बड़ी बहन से शारीरिक छेड़छाड़ की घटना भी अंजाम दिया है। जिसे हम जैसी क्षेत्र की महिलाएं भयभीत हैं कि कैसे एक पुलिस पदाधिकारी किसी बलात्कारी को बचाने के लिए पीड़ित परिवार को ही धमकाया जा रहा है। एक पुलिस अधिकारी के द्वारा केस वापस लेने की धमकी दिया जाना मानवता को शर्मशार करने वाले घटना है। थाना में पीड़िता की बड़ी बहन से आवेदन बदलवाया जाता है। नहीं बदलने पर और केस वापस नहीं करने पर रेप करने जैसी धमकी देना खाकी वर्दी पर बहुत बड़ा सवाल पैदा करती है? सोनामुनी ने आगे कहा कि आज मजबूर होकर के यहां के महिला पुरुषों को सड़क पर आना पड़ा है। ऐसे पुलिस पदाधिकारी के रहते हुए कैसे हम किसी वर्दी पर विश्वास किया जा सकता है। श्री कोर्नेलियस हांसदा ने कहा कि आज हम लोग पुतला दहन करके सरकार और प्रशासन को यह संदेश देना चाहते हैं कि अभिलंब थाना प्रभारी गोपाल कृष्ण यादव को बर्दाश्त किया जाए। अभिलंब पुलिस अवर निरीक्षक अमर कुमार मिंज को बर्खास्त किया जाए और क्षेत्रों की जनता को विश्वास में लिया जाए। अन्यथा शासन, प्रशासन से जनता का विश्वास उठ जाएगा। उन्होंने पीड़िता की बड़ी बहन को नीचा दिखाने, जाति सूचक शब्दों से गाली देने, आवेदन बदलवाने एवं केस वापस लेने की धमकी देने के साथ-साथ शारीरिक छेड़छाड़ करने वालों के ऊपर कठोर कार्रवाई करने की मांग किया है। इसके साथ-साथ उन्होंने निर्दोष लोगों के ऊपर दर्ज एफआईआर वापस लेने का भी मांग किया है। मौके पर मारांग मराण्डी, सोनाराम सोरेन, बबलू हांसदा, बाहामुनी टुडू, निकीता सोरेन, बाहालेन बेसरा, राजेन्द्र हांसदा, चांद बास्की, राजाधन तुरी, बिरबल सोरेन, रवि टुडू,मुनीलाल मराण्डी, स्टीफन मुर्मू, एग्रामूल सोरेन, संदीप चरण मड़ैया, गोपाल रविदास, मोहम्मद सनाउल अंसारी, विक्की कुमार, चामटू सोरेन, सकल सोरेन,जोनाथन मुर्मू, श्याम हांसदा, सोनोत सोरेन, कुबराज मुर्मू, दीनीलाल बास्की, हराधन किस्कू, सोनाराम सोरेन आदि सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

IMG 20231119 WA0021

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!