Search

April 27, 2026 6:09 am

सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने बिखेरी छटा।

राजकुमार भगत

पाकुड़। श्री श्री छठ पूजा सेवा समिति टीन बांग्ला बागान पड़ा पाकुड़ के द्वारा पूजा कमेटी के अध्यक्ष उदय लखवानी के नेतृत्व में छठ पूजा के शुभ अवसर पर छोटे-छोटे स्कूली बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन 20 नवंबर को किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डीएसपी बैद्यनाथ प्रसाद मौजूद रहे, कार्यक्रम का शुभारंभ रवि जायसवाल उदय लखवानी , प्रसन्ना मिश्रा ,अनिल गुप्ता ,बप्पा दे, आदि ने सभी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। बच्चों ने शानदार सांस्कृतिक प्रोग्राम की पेशकश की। कार्यक्रम को सफल बनाने में मोनू तिवारी सुमन चौधरी बापी बर्मन मनोज बर्मन मनोज पंडित चंदन राय संतोष दास संजय भगत बंगाली संगठन के मानिक देव और पूरी टीन बांग्ला छठ पूजा सेवा समिति अहम योगदान रहा। कार्यक्रम में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को समिति के द्वारा पुरस्कृत किया गया और उन्होंने भरोसा दिलाया कि अगले वर्ष छठ पूजा के शुभ अवसर पर और भी शानदार पेशकश की जाएगी।

छठ कमिटी के अध्यक्ष उदय लखवानी ने बताया की बच्चों का सांस्कृत प्रोग्राम काफी सराहनीय रहा,बेहतर परफॉमेंस करने वालों को पुरुस्कृत किया है,आने वाले साल में छठ पूजा कमिटी की कोशिश रहेगी इससे बेहतर किया जाए।

IMG 20231121 WA0011
IMG 20231121 WA0010

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!