नाले का गंदा एवं दुर्गंध वाला पानी के जमा होने से बढ़ रहा मच्छर का प्रकोप।
अब्दुल अंसारी
पाकुड़िया उत्क्रमित कन्या उच्च विद्यालय पाकुड़िया के सामने लोग इन दिनों सड़क पर बहता नाला का पानी और छोटे पुलिया में गंदा पानी के जाम से लोग परेशान है। नाला जाम के कारण मुहल्ले और विद्यालय में दुर्गंध फैला रहता है और मच्छड़ का प्रकोप से लोग परेशान रहते हैं, लोग अनुरोध के बावजूद कचड़े से जाम नाला और पुलिया की सफाई नही होने से तंग आकर लोगो ने शनिवार की सुबह जाम नाला और पुलिया के पास ग्रामीण पीसीसी बायपास सड़क को जाम कर दिया है।ग्रामीणों ने बताया कि गंदगी से भरा जाम पुलिया और नाले की सफाई करना अति आवश्यक है।






