बजरंग पंडित
महेशपुर प्रखंड के मालधाडा गांव में आंगनबाड़ी सेविका सोनामुनी देवी की मनमानी को लेकर ग्रामीणों ने बीडीओ को लिखित शिकायत की है. वही मालधाडा गांव निवासी सेमोली पहाड़िन, अनिता देवी, जोनी देवी, सोभा देवी, रेखा देवी, कलंकी देवी, पूनम देवी, रामबाबू देहरी, लालबाबू देहरी, बुधु देहरी, प्रमोद सिंह, बुद्धिजावर देहरी, विनोद देहरी सहित दर्जनों महिला व पुरूष बुधवार को प्रखण्ड कार्यालय पहुँचकर सेविका सोनामुनी देवी के खिलाफ लिखित आवेदन बीडीओ के नाम पर बीपीआरओ प्रसेनजित मंडल के हाथों सौंप दिया है. दिए गए आवेदन में बताया है कि पथरिया पंचायत के मालधाडा गांव में आंगनबाड़ी केंद्र सरकार द्वारा संचालित है लेकिन आंगनबाड़ी केंद्र में कार्यरत सेविका सोनामुनी देवी की मनमानी चरम पर है. बताया है कि सेविका सोनामुनी देवी अपने पति एवं बच्चों से अलग होकर पिछले पांच साल से आंगनबाड़ी केंद्र में ही रहती है. आंगनबाड़ी केंद्र में रहकर अपना मनमानी करती है. और गांव के कुंवारी लड़कियों के साथ गलत तरीके से व्यवहार कर रही है. गांव में माहौल खराब करने का काम कर रही है. साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों के आने से घृणा करती है और बच्चों का सही पोषण नहीं देती है. आंगनबाड़ी में जितने भी सुविधा हैं. नियमित रूप से बच्चों एवं धात्री माताओं को नहीं मिलता है.





