राजकुमार भगत
पाकुड स्थानीय विद्यालय डी ए वी पब्लिक स्कूल में गुरुवार को पाकुड़, गोड्डा एवं साहिबगंज के विभिन्न स्कूलों के बच्चों द्वारा एक विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसमे बच्चों ने आकर्षक मॉडल तैयार कर दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन पाकुड़ जिला के उपायुक्त महोदय श्री मृत्युंजय वार्नवाल, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री मति रजनी देवी डी ए वी के प्राचार्य डॉ विश्वदीप चक्रवर्ती एवं अन्य विद्यालयों से आए प्रचार्यगण द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस प्रदर्शनी में पाकुड़ जिले के डी पी एस, सेंट डॉन बॉस्को, एलीट पब्लिक स्कूल, जिदातो बालिका उच्च विद्यालय, हरिणदंगा उच्च विद्यालय, डी ए वी गोड्डा एवं अन्य सरकारी एवं निजी स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया।







