Search

April 26, 2026 8:29 pm

जिला भर में दिव्यांग मतदाताओं हेतु विशेष मतदाता कैंप का आयोजन किया गया

जिला निर्वाचन पदाधिकारी व विशेष कार्य पदाधिकारी(मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी)मंत्रिमंडल निर्वाचन विभाग,रांची के द्वारा दिव्यांग मतदाता हेतु लगाए गए विशेष मतदाता कैंप का निरीक्षण किया गया

रामकुमार भगत

नो वोटर लेफ्ट बिहाइंड अभियान के तहत आज पूरे पाकुड़ जिला में दिव्यांग मतदाताओं हेतु विशेष मतदाता कैंप का आयोजन किया गया है। इस कड़ी में जिला निर्वाचन पदाधिकारी- सह-उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल के द्वारा दिव्यांग मतदाताओं हेतु लगाए गए विशेष मतदाता कैंप का निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 80 साल से अधिक आयु वाले बुजुर्गों व दिव्यांग मतदाताओं को प्रोत्साहित करने में जिला प्रशासन जुटा है। रविवार को शहरी क्षेत्र के दिव्यांग मतदाताओं को सम्मानित करते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार बरणवाल ने चुनाव में बढ़ चढ़कर मतदान करने के लिए प्रेरित किया। इसके अलावा गीता चौबे, विशेष कार्य पदाधिकारी(मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी) मंत्रिमंडल निर्वाचन विभाग, रांची के द्वारा विशेष कैंप का भ्रमण किया गया। इस दौरान बीएलओ से इस संबंध में आवश्यक जानकारी ली तथा दिव्यांग मतदाताओं से वार्तालाप कर मतदान करने के लिए प्रोत्साहित की। इसके अलावा उन्होंने होम टु रोल का सत्यापन भी किया। मौके पर अपर समाहर्ता मंजू रानी स्वांसी, उप निर्वाचन पदाधिकारी विकास कुमार त्रिवेदी, पाकुड़ अंचलाधिकारी भागीरथ महतो, बीएलओ समेत अन्य उपस्थित थे।

IMG 20231203 WA0016
IMG 20231203 WA0014
IMG 20231203 WA0015

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!