Search

April 26, 2026 7:20 pm

विधायक ने प्रखंड सह अंचल कार्यालय में आवासीय भवन की रखी आधारशिला।

बजरंग पंडित

पाकुडिया:- पाकुडिया प्रखंड मुख्यालय परिसर में कर्मियों के लिए आवासीय भवन निर्माण कार्य की आधारशिला सोमवार को समारोह पूर्वक रखी गई. समारोह में बतौर मुख्य अतिथि महेशपुर विधायक‎ माननीय प्रो. स्टीफन मरांडी जी शामिल हुए. विधायक‎ के हाथों यहां विधिवत रूप से भवन निर्माण कार्य का आधारशिला रखा गया. प्रखंड मुख्यालय परिसर में राज्य सरकार के ग्रामीण विकास विभाग विशेष प्रमंडल पाकुड़ की तरफ से 593.15 लाख की लागत से प्रखंड सह अंचल स्तरीय पदाधिकारियों एवं कर्मियों के लिए आवासीय भवन का निर्माण कराया जाएगा. आवास की सुविधा नहीं रहने से कर्मियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था. साथ ही प्रखंड सह अंचल कार्यालय काम से आने वाले आम जनों की भी समय पर कर्मी नही मिलने से परेशानी होती थी। लेकिन अब आवास बन जाने से सारे कर्मी परिसर में ही उपलब्ध‎ रहेंगे। बताया गया कि भवन निर्माण कार्य को 12 महीनों में पूर्ण करने का निर्देश है. मौके पर संवेदक ने कहा कि निर्धारित अवधि में निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा.जनता का हूं सेवक-विधायक: मौके पर विधायक‎ प्रो.स्टीफन मरांडी ने कहा कि ‘मैं विधानसभा वासियों का सेवक हूं. क्षेत्र वासियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध करा सकूं, इसका निरंतर प्रयास करता रहता हूं. लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना मेरी प्राथमिकता है.उन्होंने कहा कि संवेदक गुणवत्ता का ध्यान रखते हुए भवन निर्माण कार्य को जल्द पूरा करें ताकि इस भवन का लाभ अधिकारियों एवं कर्मियों जल्द मिल सके.विकास की किरण सुदूरवर्ती क्षेत्रों में पहुंचाने का हो रहा प्रयास: विधायक ने कहा कि राज्य सरकार कोरोना काल के बाद से लगातार विकास कार्यों को धरातल पर उतारने का काम कर रही है. राज्य भर में सड़क पुल पुलिया समेत अन्य विकास कार्यों को सुदूरवर्ती क्षेत्रों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है. विधायक‎ ने हेमंत सरकार का महत्वाकांक्षी कार्यक्रम‎ आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार का लाभ सभी से लेने की अपील की. साथ ही पार्टी कार्यकर्ता‎ओं को इस योजना को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की.मौके पर बीडीओ साइमन मरांडी, प्रखंड अ. मोतीलाल हाँसदा,जिला उपाध्यक्ष हरिवंश चौबे,केन्द्रिय सदस्य‎ देबीलाल हाँसदाक्,सचिव मईनुद्दीन अंसारी,जिला सदस्य‎ देवीधन टुडू, निवारन मरांडी,अशोक भगत,कालीदास टुडू,झायुमो प्र.अ. मुनीराम मरांडी,अल्पस्ख्यक अ.नजरूल इस्लाम,महिला प्र अ.सुहाषिणी मुर्मू,महेन्द्र टुडू,हारूण रशीद,हरिदास टुडू,अख्तर आलम,रेफाइल मुर्मू,छोटू भगत,नेजाम अंसारी,लालबाबू शेख,विश्वजीत दास,विनोद भगत,मंटू भगत,मनेजार हेम्ब्रम,मजबुल रहमान,सुरज दास,शकील अंसारी,अनिसुर रहमान,ऐनोस मुर्मू,मंजुर अंसारी,नरेश हांसदा सहित अन्य झामुमो कार्यकर्ता‎ एंव प्रखंड सह अंचल कर्मी व विभागीय जेई मौजुद थे।

IMG 20231204 WA0006
IMG 20231204 WA0007

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!