Search

April 26, 2026 7:12 pm

लिट्टीपाड़ा विधायक ने डिग्री कॉलेज का किया शिलान्यास व भूमि पूजन

लिट्टीपाड़ा में डिग्री कॉलेज पत्थर का मील साबित होगा:–विधायक

रिपोर्ट प्रशांत मंडल

पाकुड़ के लिट्टीपाड़ा प्रखंड अंतर्गत रांगा में करोड़ों की लागत से बनने वाले डिग्री कॉलेज का शिलान्यास लिट्टीपाड़ा विधायक दिनेश विलियम मरांडी ने नारियल फोड़ कर किया। डिग्री कॉलेज का शिलान्यास करने पहुंचे विधायक का आदिवासी रीति रिवाज से जोरदार स्वागत किया गया। दरसल कई सालों से पाकुड़ में डिग्री कॉलेज की मांग की जा रही थी ऐसे में विधायक ने मुख्यमंत्री से डिग्री कॉलेज की मांग की थी,जिसके बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उस पर मुहर लगा दी। रांगा में डिग्री कॉलेज बन जाने से सुदूरवर्ती इलाके के छात्र-छात्राओं को पढ़ाई करने में सुविधा होगी होगी।जहां छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के लिए दुमका जाना पड़ता था।अब लिट्टीपाड़ा के रांगा में डिग्री कॉलेज बन जाने से न सिर्फ पढ़ाई होगी बल्कि कई लोगों को रोजगार भी मिलेगा।वही विधायक दिनेश विलियम मरांडी ने कहा कि पाकुड़ में विकास को लेकर मुख्यमंत्री गंभीर है,पाकुड़ में बहुत जल्द मेडिकल कॉलेज भी बनेगी।

IMG 20231204 WA0017
IMG 20231204 WA0016
IMG 20231204 WA0014

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!