10 पेटी विस्फोटक व 1800 पीस नियोजेल बरामद।
डीएसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी।
बजरंग पंडित
पाकुड़।भारी मात्रा में अवैध विस्फोटक के साथ पुलिस ने दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हिरणपुर थाने में मुख्य डीएसपी सह प्रभारी एसडीपीओ बैधनाथ प्रसाद ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी है। डीएसपी ने कहा कि थाना प्रभारी सुनील कुमार रवि, पुअनि सत्यदेव प्रसाद, सचिन लकड़ा सहित सशस्त्र बल के साथ थाना क्षेत्र के हथि हथिगड़ पेट्रोल पंप के समीप एन्टी क्राइम वाहन जांच अभियान चलाया गया। जांच अभियान के दौरान सोमवार की रात्रि को मारुति वैन संख्या डब्लूबी 40एए/1080 की जांच की गई तो जांच के क्रम में पुलिस ने वाहन से नियोजेल नामक विस्फोटक तथा 50 केजी के पैकेट में अमोनियम नाइट्रेट को जब्त किया गया। चालक से विस्फोटक सामग्री की वैध कागज की मांग की गई। परंतु उनके द्वारा किसी प्रकार का कोई कागज प्रस्तुत नही किया गया। पुलिस ने वाहन के साथ पाकुड़िया थाना क्षेत्र के पलियादाहा चालक निवासी राजू शेख व अतबुद्दीन अंसारी को गिरफ्तार किया है। वर्तमान में चालक राजू शेख पश्चिम बंगाल के बर्द्धमान जिला के सराइटिकर में रहता है। डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों के पास से 10 पेटी विस्फोटक व 1800 पीस नियोजेल बरामद किया गया है। डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार युवकों से पूछताछ के क्रम में पुलिस को बताया कि पाकुड़िया थाना क्षेत्र के पलियादाहा निवासी जहीरुलद्दीन शेख के कहने पर दुमका जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के चित्रगरिया निवासी शहबाज अंसारी के घर से जब्त विस्फोटक को बरामद किया है। जहीरुद्दीन शेख आगे आगे बाइक से रास्ता दिखा रहे थे। जब्त विस्फोटक को माफिया बरहरवा पहुचने के फिराक में थे। पुलिस अन्य की गिरफ्तारी को लेकर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर छापेमारी कर रही है। मामले को लेकर थाना में कांड संख्या 91/23 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। मौके पर थाना प्रभारी सुनील कुमार रवि, पुअनि सचिन लकड़ा, सत्यदेव कुमार सहित अन्य मौजूद थे।





