Search

April 26, 2026 5:30 pm

हाइवा मालिक व चालक पर केस दर्ज

झारखंड का कोयला चोरी छिपे बंगाल ले जाने के क्रम हाइवा के पलटने से खुली पोल।

धीरेन साहा

पाकुड़: बीते रविवार देर रात कोयला लोड कर पाकुड़ रेलवे साइडिंग के लिए निकला डंपर दुसरे रास्ते में जाकर पलटने वाले मामले में हाइवा मालिक एवं चालक के उपर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। दरअसल महेशपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लौगांव गांव के समीप छोटा पुलिया के पास सोमवार अहले सुबह कोयला लदा हाइवा पलटने की घटना में लौगांव चौकीदार सह वादी सूरीन मुर्मू के लिखित आवेदन के आधार पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। चौकीदार सह वादी सूरीन मुर्मू ने थाने में दिए लिखित आवेदन में उल्लेख किया है कि विगत सोमवार सुबह सूचना मिली कि लौगांव गांव स्थित छोटा पुलिया के पास कोयला लदा हाइवा ट्रक पलट गया है। सूचना पाकर बताए अनुसार स्थान पर पहुंच कर देखा कि अमड़ापाड़ा से कोयला रोड होते हुए लोटामारा जाने वाला हाइवा ट्रक संख्या जेएच 16 एच 3701 कोयला लोड रोड के किनारे पलटा हुआ है। चौकीदार के आवेदन में उल्लेख किया है कि हाइवा मालिक एवं चालक के मिली भगत से कोयला को पश्चिम बंगाल में अवैध रुप से बिक्री कर अधिक मुनाफा कमाने के नियत से चोरी छिपे लेकर भागने के क्रम में तेजी व लापरवाही से चलाने के कारण वाहन पलट हो गया है। चौकीदार के आवेदन पर थाने में हाइवा संख्या जेएच 16 एच 3701 के चालक एवं मालिक के खिलाफ कांड संख्या 177/23 दर्ज किया गया है। थानेदार आनंद पंडित ने बताया कि चौकीदार के आवेदन पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!