प्रशांत मंडल
लिट्टीपाड़ा (पाकुड़ )थाना क्षेत्र के करियोडीह में पानी को लेकर दो पक्षों में जमकर मार पीट हो गई, जिसमें एक पक्ष के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।जानकारी के अनुसार करियोडीह निवासी जाबेदा बीबी पानी लाने चापानल गई हुई थी इतने में जिकिर मिया की पत्नी बेगम बीबी से बक झक हो गई। फिर कुछ ही देर में गाली गलौज शुरू कर दी। फिर गाली गलौज मारपीट में बदल गया। बताया जा रहा है जिकिर मिया की पूरा परिवार जाबेदा बीबी पर ईट पत्थर फेंकने लगा इतने में उनके बेटे और बेटी पहुंची तो उस पर भी लाठी डंडे, फरसा चलाने लगा जिसमें नूर हुसैन मिया, गोलेनुर बीबी,जबेदा बीबी घायल हो गए। आनन फानन में घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां पर तीनों का ईलाज जारी था। इधर लिट्टीपाड़ा पुलिस को सूचना मिलते ही मामले को लेकर छानबीन में जुट गए हैं।







