Search

April 26, 2026 12:06 pm

जीएफएफ के सहयोग से एक दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया।

मुख्य उद्देश्य जेंडर आधारित हिंसा को कम करना एवं समाज में आसमानता से समानता को अवसर देना है।

अमर भगत

झारखंड विकास परिषद आमड़ापाड़ा द्वारा जीएफएफ के सहयोग से रविवार को एक दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन फुटबॉल मैदान पाडरकोला में किया गया, इस फुटबाल टूर्नामेंट में 20 गांव के 08 किशोरी टीम ने भाग लिया, इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जेंडर आधारित हिंसा को कम करना एवं समाज में आसमानता से समानता को अवसर देना. इस कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी ,आमड़ापाड़ा दिवेश कुमार द्विवेदी द्वारा फीता काटकर किया गया l प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा की संस्था का यह प्रयास सराहनीय है जो किशोरियों को आगे बढ़ने का मौका प्रदान करती है, साथ ही उन्होंने कहा संस्था को प्रखंड स्तर पर एक टीम तैयार करना चाहिए जिसे प्रखंड द्वारा जिला एवं राज्य स्तर में खेलने हेतु भेजा जाएगा.
संस्था सचिव सुभासिनी सोरेन ने कहा संस्था समाज में लगातार लैंगिक समानता कायम रखने के लिए प्रयास कर रही है इस दिशा में बहुत सारे कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है इस श्रृंखला में यह फुटबॉल टूर्नामेंट भी है. परियोजना समन्वयक जशीनता मिंज ने कहा किशोरियों को समान अधिकार दिलाने के लिए और इन्हें अवसर प्रदान करने की दिशा में हम लोग लगातार संघर्षशील है. इस फुटबाल टूर्नामेंट में कालाजोर , पाडरकोला, कमरडिहा, अंबाजोड़ा, जीतको , सालपतरा, जगजीतपुर एवं चीलगोजोरी गांव के किशोरियों ने भाग लिया, इस फुटबाल टूर्नामेंट में आमड़ापाड़ा प्रखंड के 25 गांव के 500 किशोरियों ने भाग लिया. इस अवसर पर संस्था के फूलमानी सोरेन, मिनी सोरेन , मार्टिना हेंब्रम, सोनी मुर्मू, विनीता मुर्मू ने आयोजन में अपनी सक्रिय भूमिका निभाई.

IMG 20231210 WA0005
IMG 20231210 WA0003
IMG 20231210 WA0004

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!