Search

April 26, 2026 10:35 am

सभागार कक्ष में बैच वार तीसरा एवं चौथा बैच का गैर आवासीय एफ एल एन प्रशिक्षण प्रारंभ है।

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया प्रखंड मुख्यालय परिसर प्रशिक्षण भवन सभागार कक्ष में सोमवार को बैच वार तीसरा एवं चौथा बैच का गैर आवासीय एफ एल एन प्रशिक्षण प्रारंभ है, प्रशिक्षक ईबरार आलम ने बताया कि एक एवं दो बैच का प्रशिक्षण हो चुका है तीसरा एवं चौथा प्रशिक्षण प्रारंभ है इस प्रकार कुल सात बैचो में प्रशिक्षण संपन्न होगा। एफ एल एन प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य 3 से 8 वर्ष आयु वाले बच्चों को भाषा एवं आरंभिक स्तर पर गणित, अंग्रेजी स्मरण को मजबूती प्रदान करने हेतु दो प्रकार के तौर तरीके मॉडल गतिविधि से परिचित कराया गया। यह प्रशिक्षण वर्ग प्रथम से तृतीय तक बच्चों के लिए काफी महत्वपूर्ण है। एफ एल एन एवं निपुण भारत का क्रियान्वयन समाजिक एवं भावनात्मक अधिगम का विकास , विद्यालय पूर्व की तैयारी , भाषा साक्षरता एवं गणितीय संक्रियाओं की समझ को विकसित करना है । साथ ही 2026- 27 तक बच्चे जिस स्तर के हैं उस स्तर तक कि सारी पूर्ण जानकारी हो जाना चाहिए । बच्चे के मानसिक विकास को मजबूत करना है । मौके पर प्रशिक्षक मो इबरार आलम , प्रदीप कुमार यादव , सुनील मरांडी, नागेंद्र कुमार एवं सभी शिक्षक, शिक्षिका उपस्थित थे।

IMG 20231211 WA0021

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!