Search

April 26, 2026 9:02 am

उत्पाद विभाग की छापेमारी में देशी शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार।

बजरंग पंडित

हिरणपुर (पाकुड)। थाना क्षेत्र के बरमसिया व वीरग्राम में उत्पाद विभाग ने मंगलवार को छापेमारी किया। उत्पाद निरीक्षक सनी तिर्की के नेतृत्व में जवानों ने बरमसिया गांव के एक घर में औचक छापेमारी किया। जहां करीब 10 लीटर महुआ शराब को जब्त किया। वही अवैध शराब बनाने को लेकर मानिक हासदा को गिरफ्तार किया। वही वीरग्राम में की गई छापेमारी में काफी मात्रा में जावा महुआ को नष्ट किया। इस छापेमारी में गांव में हड़कंप मच गई। बताते चले की महुआ शराब की अवैध धंधा क्षेत्र में काफी फल फूल रहा है। अभी भी चौक चौराहे व हाट बाजारों में खुलेआम महुआ शराब बेचा जा रहा है। इस संबंध में उत्पाद निरीक्षक ने बताया कि अवैध शराब की कारोबार को लेकर नियमित छापेमारी जारी रहेगी। इसमें पकड़े जाने पर किसी को बख्शा नहीं जाएगा।

फोटो:-

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!