Search

April 26, 2026 9:01 am

आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का किया गया आयोजन

इकबाल हुसैन

महेशपुर प्रखंड के सीतारामपुर एवं मानिकपुर पंचायत मे मंगलवार को आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिविर मे मुख्य अतिथि के रूप मे महेशपुर विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी शामिल हुए. शिविर में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए थे। जहां विभिन्न योजनाओं व समस्याओं से संबंधित आवेदन प्राप्त किए गए। साथ ही कई योजनाओं की स्वीकृति व समस्याओं का समाधान ऑन द स्पॉट किया गया।उक्त कार्यक्रम में विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने अपने सम्बोधन मे ग्रामीणों को बताया की पंचायत स्तर पर आयोजित शिविरों में अबुआ आवास, गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत मनरेगा के जॉब कार्ड हेतु आवेदन प्राप्त करने तथा प्रवासी श्रमिकों के लिए प्राथमिकता के आधार पर जॉब कार्ड बनाने का किया जा रहा है.वहीं हड़िया बिक्री के रोजगार में संलग्न महिलाओं की पहचान कर उन्हें फूलो-झानो आशीर्वाद योजना के तहत वैकल्पिक रोजगार उपलब्ध कराने, श्रम विभाग द्वारा असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का ई-श्रम पोर्टल पर निबंधन करने,सोना-सोबरन धोती/लुंगी-साड़ी योजना के तहत लाभुकों के बीच वस्त्र वितरण तथा सामाजिक सुरक्षा के तहत जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण भी किया गया।वही साबित्रिबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना अंतर्गत स्वीकृति प्रमाण पत्र का वितरण किया गया.वहीं पेंशन योजना अंतर्गत नए आवेदकों से पेंशन का लाभ स्वीकृत करने हेतु आवेदन प्राप्त किए गए तथा पेंशन हेतु प्राप्त होने वाले आवेदन पत्रों पर जाँचोपरांत स्वीकृति एवं लाभुकों को पेंशन प्राप्त करने में होने वाली समस्याओं का निराकरण किया गया। कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी सिद्धार्थ शंकर यादव,अंचलाधिकारी संजय सिन्हा,प्रखंड अध्यक्ष अनारुद्दीन मियां, प्रखंड सचिव माइकल मुर्मू,उपाध्यक्ष रुहुल अमीन जेम्स सुशील हेमब्रम, सांसद प्रतिनिधि कुणाल अलफ्रेंड हेमब्रम,जोशीफिना हेमब्रम,देबीधन टुडू,बीस सूत्री उपाध्यक्ष नशीम अहमद,अलामीन शेख,संतोष हेमब्रम,मैनुद्दीन अंसारी,मजिबूर रहमान,बेललूद्दीन शेख,आलम अंसारी, मुराद अंसारी, वाहिद अंसारी,फूलटन शेख, जोशीमुद्दीन शेख,मनोज मरांडी, अबू ताहिर अंसारी, जिला मुखिया संघ के आध्यक्ष जंतु सोरेन, अब्दुल आंसरी, करीम अंसारी, जरुल अंसारी सहित ग्रामीण उपस्थित थे।

IMG 20231213 WA0002
IMG 20231213 WA0007 1
IMG 20231213 WA0006
IMG 20231213 WA0005

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!