Search

April 26, 2026 9:02 am

अंचल अधिकारी ने चेक नाका का औचक निरक्षण कर अवैध परिवहन करने वाले को दिया कड़ा संदेश।

 

उपायुक्त के निर्देश पर सीओ, सीआई ने गिट्टी लदे कई वाहन के माइनिंग चालान का जांच किया, ट्रक मालिकों में मचा हड़कंप

सतनाम सिंह

पाकुड़ उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरनवाल के निर्देश पर अंचल अधिकारी एवं अंचल निरीक्षक ने नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत प्यादापुर चेक पोस्ट का औचक निरीक्षण किया, जांच अभियान की टीम को देखते ट्रैक्टर और ट्रक मालिकों को सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया,कुछ ही समय में ट्रैक्टर और ट्रक मालिक अपने अपने गाड़ियों को साइड करने लगे, प्रशासन को सूचना प्राप्त हुई थी कि खनिज परिवहन का गलत चालान, अवधि समाप्त परिवहन चालान, बिना लाईसेंस और ओवरलोड वाहनों को चलाया जा रहा है. इसी को देखते हुए पाकुड़ अंचल अधिकारी भागीरथ महतो और अंचल निरीक्षक देवकांत सिंह उपायुक्त के निर्देश पर चेक नाका पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया. इस अभियान में बिना परिवहन चालन ओवरलोड ड्राइविंग लाइसेंस सहित खनिज लदे ट्रक वाहनों के विरुद्ध चलाये गये छापेमारी अभियान में दर्जनों गाड़ियों का वाहन का जांच किया गया और सभी का कागजाद,माइनिंग चालान सही पाए गए, अंचल निरीक्षक देवकांत सिंह ने कहा सूचना मिली थी क्रशर संचालकों द्वारा गलत तरीके से चालान निर्गत करने का मामला सामने आ रहा है. उन्होंने कहा कि गलत तरीके से चालान निर्गत करने वाले खनन संचालकों के ऊपर सख्त से सख्त कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने कहा कि सभी खनन संचालक सही तरीके से चालान निर्गत करें,अंचल अधिकारी भागीरथ महतो ने वाहन मालिकों को कड़े शब्दों का इस्तेमाल करते हुए कहा कि वैध खनिज परिवहन चालान/अवधि परिवहन चालान के साथ खनिज का परिवहन करें. ओवरलोड वाहन न चलाएं. आगे भी इस तरह के अभियान चलायें जाएंगे और सभी वाहन चालकों से दुरुस्त कागजातों के साथ ही परिवहन करने हेतु सख्त निर्देश दिए।

IMG 20231213 WA0011

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!