Search

April 26, 2026 7:38 am

दो दिवसीय मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता प्रारंभ

राजकुमार भगत

पाकुड़। गुरुवार को जिला स्तरीय स्टेडियम में दो दिवसीय मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन सहायक समाहर्ता डॉ कृष्णकांत कांनवाड़िया व जिला परिषद उपाध्यक्ष अशोक कुमार भगत ने किया । खिलाड़ी एवं दर्शकों को संबोधित करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी ने कहां की मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल कप कराने का सरकार का मुख्य उद्देश्य है कि पंचायत से प्रखंड, प्रखंड से जिला तक बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को चयनित कर राज्य से देश तक खेलने का अवसर प्रदान करना है। मालूम हो कि पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखंड सरकार के द्वारा मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। फुटबॉल प्रतियोगिता में पुरूष वर्ग में पाकुड़िया प्रखंड ने अमड़ापाड़ा प्रखंड को 5-0 से , महेशपुर प्रखंड ने हिरणपुर प्रखंड को 2-1 से, लिट्टीपाड़ा प्रखंड ने गत वर्ष की राज्य स्तरीय विजेता पाकुड़ प्रखंड को 3-0 से एवं बालिका वर्ग में लिट्टीपाड़ा प्रखंड ने पेनालटी शूट आउट में महेशपुर प्रखंड को 1-0 से पराजित कर प्रतियोगिता के अगले चक्र में प्रवेश की। मौके पर सहायक समाहर्ता डॉ कृष्णकांत कनवाड़िया ने अपने संबोधन में खिलाड़ियों को बेहतर खेल के प्रदर्शन की बात कहते हुए जिले का नाम रोशन करने की शुभकामना दी।

img 20231214 wa00064124105645647909641
img 20231214 wa00053753493484438103930

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!