Search

April 26, 2026 7:46 am

पाकुड़ लिट्टीपाड़ा एनएच रांगा के समीप सड़क पर गिरा डस्ट दे रहा है मौत को दावत

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा पाकुड़। थाना क्षेत्र के पाकुड़ लिट्टीपाड़ा एनएच रांगा के समीप सड़क के बीचों बीच गिरा डस्ट वाहन चालक को मौत का दावत दे रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि किसी अज्ञात ट्रैक्टर का गुल्ला टूट जानें से सड़क पर ही डस्ट को गिरा दिया जिसके कारण एक ही जगह पर ऊंचा हो गया जिससे वाहन चालकों के लिए खतरा बन गया है। कभी भी इस डस्ट के कारण बड़ा हादसा से इंकार नहीं किया जा सकता हैं। वहीं स्थानीय ग्रामीण इकरामुल अंसारी,गणेश साहा, राजेश साहा सहित दर्जनों लोगों ने बताया ठीक उसी स्थान पर सड़क गड्ढे में तब्दील हो गया है दूसरी ओर डस्ट का पहाड़। जिससे डर सा माहौल बना रहता है।ग्रामीणों ने प्रशासन से गिरा डस्ट को सड़क पर बने गड्ढे में भरवाने की मांग किया है।जानकारी के अनुसार बीते मंगलवार देर रात अज्ञात बाईक चालक सड़क पर जमा डस्ट के कारण ही गिर गया था जिसको मामूली चोटे आई थी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!