उपायुक्त के निर्देश पर 9 बीएलओ का एक दिन का वेतन / मानदेय में कटौती करते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया।
सतनाम सिंह
पाकुड़िया मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर पाकुड़िया प्रखंड कार्यालय सभागार में बैठक हुई। बैठक उपायुक्त मृत्यंजय कुमार बर्नवाल की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में बीडीओ साइमन मरांडी, बीपीआरओ त्रिदीप शील,थाना प्रभारी अभिषेक राय, बीईईओ मर्सीला सोरेन, सभी बीएलओ पर्यवेक्षक, एवं बीएलओ मुख्य रूप से उपस्थित थे। बैठक में उपायुक्त ने मतदाता परीक्षण कार्यों की सघन रूप से समीक्षा किया। बैठक में बीडीओ ,निर्वाचन पदाधिकारी, बीएलओ व पर्यवेक्षक से प्रपत्र छह , सात व आठ की प्रविष्टि से संबंधित जानकारी प्राप्त किया । वही ई विद्यावाहिनी के लम्बित प्रपत्र की प्रविष्टि दो दिनों के अंदर करने का निर्देश दिया। इस दौरान कार्य में शिथिलता को लेकर साथ ही बैठक में अनुपस्थित बूथ संख्या 214,223,227,231,256,276,282,296,300 कुल 9 सभी बीएलओ की एक दिन की वेतन / मानदेय में कटौती करते हुए स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने समीक्षा क्रम में निर्देश देते हुए कहा कि दिव्यांग मतदाता को बीएलओ एप में सभी बीएलओ चिन्हित करेंगे। मतदाता सूची में किसी भी योग्य व्यक्ति का नाम छूटना नही चाहिए। इसको लेकर सभी बीएलओ को प्रमाणपत्र देना होगा। इसमें लापरवाही बरतने पर संबंधित बीएलओ पर आवश्यक कारवाई की जाएगी। मौके पर बीएलओ पर्यवेक्षक एवं सैकड़ो बीएलओ उपस्थित थे।








