Search

April 26, 2026 6:33 am

जिला परिषद के उपाध्यक्ष दिखे शिक्षक की भूमिका में

जितेंद्र यादव

हिरणपुर :- पाकुड़ जिला परिषद के उपाध्यक्ष अशोक भगत आज क्षेत्र भ्रमण के क्रम में प्रा विद्यालय हाथकाठी पहुंचे, जहाँ उन्होंने शिक्षक से विद्यालय की भौतिक स्थिति से अवगत हुए तत्पश्चात क्लास रुम में बच्चों के पठन- पाठन की जानकारी लिए। मिडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने कहा कि बहुत अच्छा लगता है बच्चों के बीच जाकर, इस विद्यालय के बच्चे अच्छे हैं, पढने में रुचि भी है ओर शिक्षक मन लगाकर पढाते भी हैं जो कि बच्चों से पूछने से पता भी चला, बच्चों से खुश होकर उन्होंने सभी को पुरस्कृत भी किये, उन्होंने कहा कि यहाँ की साफ – MDM की व्यवस्था सभी अच्छा ओर अनुशासित था। शिक्षक के कार्य से संतुष्ट भी हैं। पर दुखद है एक शिक्षक के भरोसे इतने नेनिहालो का भविष्य है, एक ओर शिक्षक है पर वो अभी प्रशिक्षण में, इस विद्यालय को ओर शिक्षक की आवश्यकता है, इसके लिए मैं उच्च अधिकारी से बात करुंगा। विद्यालय में चाहर दिवारी को लेकर जिले के अधिकरी से फोन पर वार्ता करके अबिलंब नापी करने का आदेश दिए, उन्होने कहा कि वि रोड के किनारे है ओर यहाँ बच्चों की उपस्थिति भी अच्छी रहती है कोई दूर्घटना ना घटित हो उससे पहले चाहरदिवारी जरुरी है। उन्होंने कहा कि भविष्य में मैं ओर विद्यालयों का भ्रमण करुंगा।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!