Search

April 26, 2026 6:20 am

सहायक समाहर्ता को मिला बीडीओ का पदभार

जितेन्द्र यादव

हिरणपुर /पाकुड़ हिरणपुर प्रखंड में अंचल अधिकारी व प्रखंड विकास पदाधिकारी के प्रभार में अदला – बदली की गई है। सहायक समाहर्ता सह प्रभारी अंचल अधिकारी डॉक्टर कृष्णकांत कनवड़ीया ने जहां अंचल अधिकारी के पद को छोड़कर हिरणपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी का पदभार ग्रहण किया। वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी टुडु दिलीप ने प्रखंड विकास पदाधिकारी का पद छोड़कर अंचल अधिकारी का पदभार ग्रहण किया। दोनों ने एक दूसरे को कार्यालय कक्ष में प्रभार सौंपा। हालांकि मवेशी हाट अधीक्षक का प्रभार सहायक समाहर्ता के पास ही यथावत रहेगा। इस आशय की पुष्टि वर्तमान नए प्रभारी अंचल अधिकारी टुडु दिलीप ने की।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!