बजरंग पंडित
महेशपुर थाना क्षेत्र के घाटचोरा पुल के निचे से शनिवार सुबह बाइक टूटे पुल के नीचे गिरने से मौके पर ही मौत हो गई. मृत्तक युवक की पहचान महेशपुर थाना क्षेत्र के असकंधा पंचायत के साहेबनगर गांव निवासी फिलिप मुर्मू के रूप में हुई है. मिली जानकारी के अनुसार मृत्तक युवक फिलिप मुर्मू अपने रिस्तेदार के यहां लौगांव से चंडालमारा- महेशपुर होते हुए असकंधा साहेबनगर जा रहा था. रास्ता अनजान होने के वजह से बाइक समेत पुल के निचे गीर गया. उधर घटने की सूचना मिलते ही थाने के एसआई दिनेश प्रसाद सिंह, शैलेन्द्र नायक दलबल के साथ घटना स्थल पहुँचकर शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए पाकुड़ भेज दिया.





