Search

April 26, 2026 5:16 am

9 से 11 जनवरी तक मनाया जाएगा सोहराय पर्व

पुष्प गुच्छ देकर प्रखंड विकास पदाधिकारी को किया गया सम्मानित

राजकुमार भगत

पाकुड़।सोमवार को स्थानीय के०के०एम कॉलेज पाकुड़ के आदिवासी छात्रों ने पाकुड़िया प्रखंड विकास पदाधिकारी साईमन मरांडी व महेशपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी सिद्धार्थ शंकर यादव को कार्यक्रम स्थल पर आदिवासी के परंपरागत वेशभूषा हरी पंची से पगड़ी बांध कर उनका स्वागत किया एवं पुष्प कुछ देकर उन्हें सम्मानित किया। छात्रों ने आगामी 9 जनवरी से 11 जनवरी 2024 सोहराय महापर्व में दोनों प्रखंड विकास पदाधिकारी को कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया । इस दौरान सोहराय महापर्व को सफलता पूर्वक विधिवध मनाने को लेकर दोनों पदाधिकारी के साथ वार्तालाप की गई। दोनों पदाधिकारी ने अपने-अपने विचार रखें। सर्व सम्मति से तय किया गया कि 9 जनवरी से 11 जनवरी तक धूमधाम से सोहराय पर्व मनाया जाएगा जिसकी तैयारी अभी से प्रारंभ कर दी गई है।मौके पर सोहराय अध्यक्षराजेन मुर्मू,भूतपूर्व छात्रनायकजीतराम मुर्मू, छात्रनेताकमल मुर्मू,पूर्व छात्रनायकसुलेधन हांसदा,संतोष मरांडी, भगरीत मुर्मू आदि उपस्थित थे।

img 20231218 wa00152425982708194232141

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!