Search

June 26, 2025 6:21 pm

आजसू पार्टी की महेशपुर प्रखंड कमेटी का हुआ पुनर्गठन

पूर्व सीआरपीएफ जवान विजय कुमार सोरेन बने प्रखंड अध्यक्ष

अब्दुल अंसारी

आजसू पार्टी की महेशपुर प्रखंड कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय समिति सदस्य अलफ्रेड सोरेन ने किया। पूर्व प्रखंड अध्यक्ष संग्राम सोरेन के जिला कमिटी में शामिल होने पर प्रखंड कमेटी का पुनर्गठन किया गया जिसमे सर्वसम्मति से पूर्व सीआरपीएफ जवान विजय कुमार सोरेन को अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया तथा हरेंद्र प्रसाद ठाकुर को प्रखंड सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। साथ ही काहा हेंब्रम, कालीदास सोरेन, अताउल शेख और जेकैर अली को उपाध्यक्ष तथा मान हांसदा कोषाध्यक्ष, नरेश हांसदा सह सचिव, उत्तम कुमार मंडल संगठन सचिव एवं अब्दुल रहीम अंसारी को मीडिया प्रभारी के पद पर मनोनीत किया गया। वहीं जुवैल मरांडी, देवीधन बास्की, स्टीफेन मुर्मू, सेवन कोड़ा, संजय बेसरा, अलफ्रेड हेंब्रम, मानेल बेसरा, सुनील मुर्मू, अनिल मुर्मू और रामेश्वर किस्कू को प्रखंड कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया। अपने मनोनयन पर विजय सोरेन ने केंद्रीय उपाध्यक्ष अकील अख्तर जी और पाकुड़ आजसू जिला समिति के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिला नेतृत्व ने जो भरोसा जताया है उस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा और संगठन के सभी ज़िम्मेदार लोगों को साथ लेकर आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव के मद्देनजर संगठन को ग्राम स्तर मजबूत करने की प्रयास करुंगा तथा आजसू पार्टी के नीति सिद्धांतो को एवं आजसू सुप्रीमों माननीय सुदेश महतो जी के विचारधारा को गांव के हरेक व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करुंगा। मौके पर अलफ्रेड सोरेन ने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं से यहां की जनप्रतिनिधियों को कोई मतलब नहीं है वे यहां के लोगों से सिर्फ बरगला कर वोट मांगने के लिए आते हैं। आजसू पार्टी ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जो पार्टी में युवाओं को पचास प्रतिशत और महिलाओं को तीस प्रतिशत हिस्सेदारी दे रही है। आने वाले समय में झारखंड की राजनीतिक परिवर्तन की आवश्यकता है और आजसू पार्टी इसी मुहीम के साथ काम कर रही है। झारखंड राज्य के वर्तमान राजनीति हालात में आजसू पार्टी ही एक मात्र विकल्प के रूप में हम सभी के सामने है जो हमारे जैसे युवा को सही मायने में सम्मान दे सकती है। मौके पर केंद्रीय समिति सदस्य मनीष राज चौबे, मंजूर आलम, जिला प्रवक्ता शेकसादी राहमातुल्ला, जिला मीडिया प्रभारी अहमादुल्ला, असीम अहमद, हयातुल्ला अंसारी और वरिष्ट नेता मंटू मुर्मू जी सहीत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर