Search

April 26, 2026 2:35 am

बीडीओ सह सीओ एवं थाना प्रभारी ने गणपुरा एवं बेनाकुड़ा पहुंचकर चेकपोस्ट का निरीक्षण किया।

बजरंग पंडित

पाकुड़िया बीडीओ सह सीओ साइमन मरांडी एवं थाना प्रभारी अभिषेक राय ने बुधवार पाकुड़िया सीमा स्थित गणपुरा एवं बेनाकुड़ा पहुंचकर चेकपोस्ट का निरीक्षण किया। इस दौरान चेकपोस्ट पर तैनात जांच कर्मियों से चेकपोस्ट हो कर गुजरने वाले वाहनों की जानकारी ली । गणपुरा जानेवाली पथ पर बालू का परिवहन कर रहे कई ट्रेक्टरो को रोककर चालान का जांच किया,जांच में चालान दिखाने वाले ट्रैक्टर को छोड़ दिया गया । इस दौरान दोनों पदाधिकारियों ने सिमाई क्षेत्र स्थित ब्राह्मणी नदी के बेनाकुड़ा,गणपुरा सहित अन्य बालू घाटों का निरीक्षण कर घाट से हो रही बालू उठाव की गतिविधि की जानकारी ली।

img 20231220 wa00185778494067394002272

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!