Search

April 26, 2026 12:58 am

तानाशाही रवैया के खिलाफ घटक दलों का एकदिवसीय धरना प्रदर्शन

जरूरत पड़ी तो केंद्र सरकार की सारी योजनाएं झारखंड से रद्द कर दी जाएगी : श्याम यादव।

राजकुमार भगत

पाकुड़। शुक्रवार को मोदी सरकार पर तानाशाही रवैया एवं 142 सांसदों निलंबन का आरोप लगाते हुए इंडिया गठबंधन के बैनर तले नगर स्थित रविंद्र चौक में एक दिवसीय विरोध सह धरना प्रदर्शन घटक दलों के द्वारा किया गया। जिसका नेतृत्व इंडिया घटक दल के संयोजक सह झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्याम यादव ने किया । झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री यादव ने धरना को संबोधित करते हुए कहा कि 142 सांसदों को एक साथ निलंबित कर देना मोदी सरकार की क्रूर शासन व्यवस्था एवं लोकतंत्र को समाप्त कर राजतंत्र की स्थापना करने जैसी बात है। स्वतंत्र भारत के इतिहास में यह काला दिवस है । यह क्या सिद्ध करना चाहते हैं अकेले राजभोग करेंगे क्या,? 142 सांसदों को निलंबित करना क्रूर शासन एवं राजतंत्र का परिचायक है जो देश के लिए एक बड़ी खतरे की घंटी है। यहां रावण राज नहीं चलेगा। जनता वोट के अधिकार से उन्हें बताएंगे कि देश में राजतंत्र नहीं लोकतंत्र है और उन्हें सतता से चलता करेगी। उन्होंने कहा कि अगर इनकी क्रूर शासन ऐसे ही चलती रही तो केंद्र सरकार के द्वारा चलाई जा रही झारखंड में सारी योजनाओं को बंद कर दी जाएगी, रेल से लेकर अन्य सभी योजनाएं बंद की जाएगी ।
मंच पर शीर्ष नेताओं में इंडिया घटक दल के कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री कुमार सरकार ने कहा अब केंद्र की क्रूरता बढ़ती जा रही है। यह चाहते हैं कि इनका निर्णय सर्वोपरि रहे। इन्हें जनता से कोई सरोकार नहीं है। यही कारण है कि हर आवाज उठाने वालों को यह कुचल देते हैं। अब कुचलने की बारी जनता की है। सभा को अल्पसंख्यक अध्यक्ष कांग्रेस शाहीन परवेज जिला महासचिव कांग्रेस दाऊद मरांडी पाकुड़ प्रखंड अध्यक्ष कांग्रेस मंसारुल हक आदिवासी कांग्रेस जोनल कोऑर्डिनेटर रस का हेंब्रम सीपीएम स्टेट सीनेटर मेंबर श्रीमती शिवानी पाल जनता दल के जिला अध्यक्ष गौतम मंडल राष्ट्रीय जनता दल के जिला अध्यक्ष महावीर मढैया जिला सचिव श्रवण कुमार भगत झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला सचिव श्री सुलेमान बास्की अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष झारखंड मुक्ति मोर्चा हबीबुर रहमान महमूद आलम प्रखंड उपाध्यक्ष महेशपुर सह बीस सूत्री सदस्य जेम्स सुशील हेंब्रम सहित इंडिया घटक दल के सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभी ने वारी वारी से अपने विचार रखें।

img 20231222 wa00184562678773681895580
img 20231222 wa0019548373661278782379

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!