Search

April 25, 2026 11:38 pm

गर्भवती महिला के लिए रक्त दान कर एनताज ने पेश की इंसानियत।

बजरंग पंडित

पाकुड़ इंसानियत फाउंडेशन के सदस्य एनताज ने समय पर आकर रेयर ब्लड ओ नेगेटिव रक्तदान किया, दुनिया मे खून ही एक ऐसा चीज है जो तैयार नहीं किया जाता, इसका कोई विकल्प नहीं है, ज़ब तक आप रक्तदान के लिए आगे नहीं आएंगे दूसरों क़ो बचाना बहुत मुश्किल होगा इसलिए मानवता का परिचय देते हुए आप भी दूसरों क़ो प्रेरित कर रक्तदान अवश्य करें |चांदपुर नर्सिंगहोम मे एडमिट 29 वर्षीय फोरीदा बीबी चांचकी की रहने वाली है गर्भवती है ओ नेगेटिव खून की अत्यंत जरूररत पड़ी |परिजनों क़ो मालूम था इंसानियत फाउंडेशन के सचिव बानिज शेख से संपर्क करने से कुछ उपाई जरूर निकलेगा |वार्तालाप होने के बाद सचिव ने डोनर इंतजार क़ो कॉल रात्रि समय किया तभी डोनर तैयार हों गया एवं बिना देरी किये पाकुड़ जाकर रक्त अधिकोष मे रक्तदान किया |परिजनों ने इंसानियत फाउंडेशन का तारीफ किया एवं कहा आपलोग फ़रिश्ते की तरह इस मजीन मे कार्य कर रहे ईश्वर आपलोगो हमेशा सलामत रखे |मौके पर परिजन कर्मचारी पियूष, जैदुल शेख, बानिज शेख मौजूद रहा है |

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!