Search

April 25, 2026 10:02 pm

झारखंड में प्रतिबंधित लॉटरी को बेचते हुए पुलिस ने तीन लॉटरी विक्रेता को किया गिरफ्तार।

सतनाम सिंह

महेशपुर थाना अंतर्गत अंबेडकर चौक के समीप पुलिस ने रविवार को प्रतिबंधित लॉटरी के साथ तीन लॉटरी माफियाओं को पकड़ा है. मामले को लेकर महेशपुर थाने के एसआई सह वादी शैलेन्द्र नायक के बयान पर तीन लॉटरी विक्रेता मकदमपुर निवासी सपन दत्ता, सीलमपुर गांव निवासी संतोष भगत, बड़कियारी गांव निवासी हसन शेख के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है. पुलिस अधिकारी ने लिखित शिकायत में बताया है की गस्ती से लौटने के दरम्यान अंबेडकर चौक के समीप कुछ व्यक्ति अवैध लॉटरी टिकट बेचते दिखे. जैसे ही पुलिस वाहन उस व्यक्तियों के पास पहुंचा. तो तीन व्यक्ति पुलिस वाहन को देखकर भागने लगे. जिसे सशस्त्र बल के सहयोग से तुरंत उन तीनो व्यक्तियों को अवैध लॉटरी टिकट के साथ पकड़ा गया। वहीं पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार लॉटरी विक्रेताओं को स्वास्थ्य जांच कराकर पाकुड़ जेल भेज दिया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!