Search

April 25, 2026 10:02 pm

भाजपा ने सुशासन दिवस के रूप में मनाया अटल बिहारी वाजपेयी की 99 वीं जन्म जयंती

सफाई कर्मी को सम्मान और अस्वस्थ को बांटा फल

राजकुमार भगत

पाकुड़। जिला अध्यक्ष अमृत पांडे के अध्यक्षता में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 99 जन्म जयंती पर पाकुड़ नगर स्थित अटल चौक पर स्थापित उनके आदमकद प्रतिमा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उनकी जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया। कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद शर्मा ,पूर्व विधायक बेनी प्रसादगुप्ता, अनुग्राहित प्रसाद साह,विवेकानंद तिवारी,बाबूधन मुर्मू,अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्गा मरांडी,जिला उपाध्यक्ष हिसाबी राय,पंकज कुमार साह सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्तागण मौजूद थे।सुशासन दिवस पर पाकुड़ नगर के व्याहुत भवन स्थित संगोष्ठी का आयोजन किया गया।संगोष्ठी में जिलाध्यक्ष अमृत पाण्डेय ने कहा कि मूल्यों और आदर्शों की राजनीति के साधक,प्रखर वक्ता,उत्कृष्ट कवि पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं। आपका ऋषियों जैसा जीवन सभी राष्ट्र आराधकों के लिए प्रेरणा स्रोत है।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विनोद शर्मा ने संगोष्ठी में उनके जीवन पर प्रकाश डाला। और कहा कि भारत के लिए अटल जी का योगदान अमित है।अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व और दूर दृष्टि लाखों लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत है।हम उनकी वजह से ही यहां तक पहुंचे हैं।दुःख की बात है कि आज अटल जी हमारे साथ नहीं है लेकिन उनकी प्रेरणा और आशीर्वाद हमारे साथ हैं। आगे उन्होंने कहा कि उनके सुशासन दिवस के दिनों को याद करते हुए उनके कार्यकाल की विशिष्ट उपलब्धियां पर प्रकाश डाला। पूर्व विधायक बेणी प्रसाद गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना,स्वर्णिम चतुर्भुज योजना,सर्व शिक्षा अभियान, परमाणु परीक्षण,कारगिल विजय, लाहौर बस यात्रा सहित छत्तीसगढ़,उत्तराखंड,झारखंड जैसे छोटे राज्यों का निर्माण उनकी उपलब्धि है।इस अवसर पर स्वच्छता कर्मियों को भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा अंग वस्त्र सम्मान दिया साथ ही पाकुड़ सदर अस्पताल में मरीजों के बीच फल का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में राजेश डोकानियां धर्मेंद्र साह राणा शुक्ला सच्चिदानंद तिवारी भास्कर पांडे अनिकेत गोस्वामी साबरी पाल मनोरमा देवी रूपाली सरकार पार्वती देवी धर्मेंद्र त्रिवेदी रतन भगत पार्थ रक्षित सादेकुल आलम बहादुर मंडल रंजीत मंडल शिवप्रसाद मंडल शिशु मंडल संतोष राजवंशी भुटू कुनाई प्रसन्ना मिश्रा दिनेश लालवानी दिलीप सिंह गुलाम अंबिया विपिन चौधरी पुरुषोत्तम राय सोहन मंडल पिंका पटेल रवि शंकर झा गोपी दुबे ईवरन सिंह गुजराल सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

img 20231225 wa00166813082832699454898

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!