राजकुमार भगत
पाकुड़। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पाकुड़ द्वारा भारत रत्न स्व. अटलबिहारी वाजपेयी जन्म जयंती के अवसर पर कार्यकर्ताओं ने नगर थाना समीप स्थित अटल चौक पर अटल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। विश्वविद्यालय संयोजक बमभोला उपाध्याय ने अटल जी को स्मरण करते हुए कहा कि जहां एक ओर अटल जी ने परमाणु परीक्षण और कारगिल युद्ध में विश्व को उभरते भारत की शक्ति का एहसास करवाया, तो वहीं दूसरी ओर देश में सुशासन की परिकल्पना को चरितार्थ किया। विद्यार्थी परिषद के अंतरराष्ट्रीय युवा वर्ष अधिवेशन 1985 में मुख्य अतिथि एवं वक्त के तौर पर अटल जी ने विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राष्ट्र के लिए सदेव कार्य करने की प्रेरणा दी थी। जनसेवा को समर्पित उनका संपूर्ण जीवन सदैव देश के युवाओं को प्रेरणा देता है।पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विशाल भगत जी ने कहा कि अटल जी ने निःस्वार्थ भाव से देश व समाज की सेवा की एवं देश में राष्ट्रवादी राजनीति को नई दिशा दी। मौके पर
ईश्वर पर कॉलेज मंत्री दुलाल चंद्र दास महाविद्यालय अध्यक्ष आनंद भंडारी , चंदन पहाड़ियां,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सत्यम भगत, प्रदीप मिश्रा ,कालेज सह मंत्री ,जीत दान, राजकुमार आलोक भंडारी, राज, पप्पू कुमार, राहुल,गौतम, राजीव सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





