Search

April 25, 2026 7:17 pm

कानीझाड़ा पंचायत में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का अयोजन किया गया।

इकबाल हुसैन 

महेशपुर प्रखंड के कानीझाड़ा पंचायत में मंगलवार को आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का अयोजन किया गया. वही कार्यक्रम में बीडीओ सिद्धार्थ शंकर यादव, सीओ संजय कुमार सिन्हा, सांसद प्रतिनिधि कुणाल अल्फ्रेड हेम्ब्रम, बीईईओ तरुण कुमार घाटी ने विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दिया एवं लोगों से अधिक से अधिक लाभ उठानी की अपील की. लोगों को बारी-बारी से योजनाओं की जानकारी दी गयी. शिविर में सर्वजन पेंशन योजना, स्वास्थ जांच, फूलों झानो योजना, विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र, ऋण माफी, लगान राशिद, मनरेगा, जेएसएलपीएस, स्वच्छता विभाग, पेंशन योजना, श्रम विभाग, वन विभाग, अभुआ आवास, पशुपालन विभाग, शिक्षा विभाग सहित अन्य विभाग के स्टॉल लगायी गयी थी. जिसमें बीडीओ व सीओ के अगुवाई में ऑन द स्पॉट दर्जनों मामलों का निष्पादन किया गया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!