Search

September 27, 2026 1:08 am

नाबालिग के अपहरण के आरोपी को जेल, पीड़िता बरामद।

पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की को शादी की नीयत से अपहरण करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दर्ज कांड संख्या 45/26 के तहत आरोपी तनबीर शेख (पिता– तुनी शेख), ग्राम कलिकापुर, थाना पाकुड़ नगर को हिरासत में लेकर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस ने पीड़िता को भी सुरक्षित बरामद कर लिया है। उसे आवश्यक प्रक्रिया के तहत चाइल्ड वेलफेयर कमेटी, पाकुड़ के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए भेजा गया है। आगे की कार्रवाई पूरी होने के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर घर भेज दिया जाएगा।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!