Search

April 25, 2026 4:01 pm

फाइनेंस कंपनी दफ्तर के बाहर फायरिंग, बाल बाल बचे मैनेजर, कर्मचारी घायल — आरोपी फरार।

पाकुड़ शहर के नगर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। एक निजी फाइनेंस कंपनी (यूनिटी स्मॉल फाइनेंस) के कार्यालय के बाहर एक युवक एवं कर्मियों के साथ गाली-गलौज हुई।इस दौरान युवक ने जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी। इस हमले में कंपनी के मैनेजर बाल-बाल बच गए, जबकि एक फील्ड स्टाफ गोली के बारूद से झुलसकर घायल हो गया है।

विवाद की वजह: ‘रात को शोर क्यों करते हो?

मिली जानकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब 7:30 से 8:00 बजे के बीच की है। फाइनेंस कंपनी के कर्मी जब अपने काम की तैयारी कर रहे थे, तभी पड़ोस में रहने वाला शिबू राउत नामक युवक वहां पहुंचा। उसने कर्मियों पर आरोप लगाया कि वे रात को बहुत शोर करते हैं। जब कर्मियों ने इसका विरोध किया, तो शिबू ने गाली-गलौज शुरू कर दी और हाथापाई पर उतारू हो गया।

कान पर सटाया कट्टा, फिर झोंका फायर

कंपनी के मैनेजर निर्मल मंडल (निवासी मुर्शिदाबाद, बंगाल) ने बताया कि आरोपी पहले मारपीट कर अपने घर गया और वहां से देसी कट्टा लेकर लौटा। उसने कट्टा सीधे मैनेजर के सिर पर सटा दिया। निर्मल मंडल किसी तरह वहां से हटे, तभी आरोपी ने फायरिंग कर दी। गोली के छर्रे और बारूद लगने से फील्ड स्टाफ मिथुन रजक (निवासी बरहरवा, साहिबगंज) के हाथ में चोट आई है। घायल कर्मी का इलाज सोनाजोड़ी अस्पताल में कराया गया।

बिना थाना को सूचना दें चल रही थी कंपनी?

मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि आरोपी शिबू राउत ने हवाई फायरिंग की और मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। हालांकि, जांच के दौरान यह बात भी सामने आई कि घनी बस्ती में चल रही इस फाइनेंस कंपनी की आधिकारिक सूचना स्थानीय पुलिस को नहीं दी गई थी। थाना प्रभारी ने बताया कि सुबह किसी बात को लेकर फाइनेंस कंपनी के स्टाफ और पड़ोसी शिबू राउत के बीच विवाद हुआ था। शिबू ने कट्टे से फायरिंग की है और फिलहाल फरार है। मामले की जांच की जा रही है।पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित कर लिए हैं और आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। घटना के बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है।

img 20260425 wa00035459346723794241696
img 20260425 wa00027005481755521919286

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!