Search

September 25, 2026 11:53 am

स्कूल में प्रबंधन समिति गठित, असराफुल अंसारी बने अध्यक्ष।

सानू कुमार

महेशपुर प्रखंड के प्रोजेक्ट प्लस-टू हाईस्कूल बड़कियारी में सोमवार को विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन किया गया. इसमें समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष की चयन की गई. वही प्रखंड उपप्रमुख नसीमा खातून, मुखिया जोगेश्वर हेम्ब्रम, समाजसेवी रूहुल अमीन की उपस्थिति में गठन की गई. समिति गठन में अभिभावकों ने सर्वसम्मति से सदस्यों का चयन किया. सदस्यों में अध्यक्ष के पद के लिए असराफुल अंसारी व उपाध्यक्ष पद के लिए सावित्री मुर्मू का चयन की गई. मौके पर प्रधान शिक्षक शिक्षक संजीव घोष, ज्ञानप्रकाश चौबे, प्रकाश मुर्मू, दिनेश सोरेन, जयोंति मरांडी, अमित कुमार पांडेय, अर्चना हेम्ब्रम, सुनील टुडू रंजीत रविदास सहित अन्य मौजूद थे.

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!