Search

September 17, 2026 7:04 am

विषैले सांप के डसने से एक व्यक्ति की मौत।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)प्रखंड के पतरापाड़ा गांव निवासी चांसलर केवट उम्र 45 वर्ष की शनिवार देर शाम विषैले सांप के काटने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।जानकारी के अनुसार, चांसलर केवट शनिवार की शाम प्रतिदिन की तरह खाना खाने के बाद घर में सो रहे थे। इसी दौरान उन्हें एक विषैले सांप ने काट लिया।परिजनों ने आनन फानन में झाड़-फूंक के लिए उन्हें शहरघाटी ले जाया, जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रेफर कर दिया गया।इसके बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए पाकुड़ के सोनाजोड़ी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां भी स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने पर चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए दुमका रेफर कर दिया। दुमका ले जाने के दौरान रास्ते में ही चांसलर केवट ने दम तोड़ दिया।घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!