Search

April 25, 2026 7:17 pm

नए साल में आकर्षण का केंद्र पाकुड़िया का दुर्गापुर डैम

 

बजरंग पंडित

पाकुड़िया नए साल का स्वागत के लिए पाकुड़िया प्रखंड का विभिन्न पिकनिक स्पॉट तैयार है । एक जनवरी को पिकनिक स्पॉट पर्यटकों से गुलजार रहने की काफी उम्मीदें हैं । लोग अभी से ही नववर्ष का स्वागत की तैयारियों में जुट चुके हैं । पिकनिक की तैयारी को लेकर पाकुड़िया स्थित सब्जी बाजार के विभिन्न दुकानों में चहल पहल अधिक देखी जा रही है । पाकुड़िया प्रखंड के मुख्य पर्यटन स्थलों में मनोरम सिदपुर गर्मकुंड झरना, दुर्गापुर डैम , सलगापाड़ा डैम, आमकोना स्थित तिरपितिया नदी घाट , झरिया पहाड़ , कल्याणपुर झरना ,पाकुड़िया आमबगान ,लखिजोल, बोदड़ा डैम, गनपुरा,बेनाकुड़ा, बड़ासिंहपुर गाँव के किनारे गुजरने वाले ब्राह्मणी नदी का सभी घाट आदि प्रमुख है जहाँ प्रतिवर्ष हजारों की संख्या में लोग अपने पूरे परिजनों के संग नववर्ष पर खूबसूरत वादियों के बीच पिकनिक का आनंद उठाते है । चूंकि इन सारे पर्यटक स्थलों के आस पास काफी सारे बस्तियां हैं इसलिये यहाँ पर्यटन और पिकनिक मनाने आनेवालों को किसी प्रकार के खतरे की संभावना न के बराबर रहती है । इधर पाकुड़िया पुलिस भी सभी पिकनिक स्पॉटो का जायजा लेते हुए नए साल में पुलिस बलों की तैनाती की तैयारी कर रही है ।

img 20231227 wa00292119060896812240015
img 20231227 wa00278025420206869327385
img 20231227 wa00308903875210727335795

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!