राजकुमार भगत
पाकुड़। अपने रूटिंगवर्क में सूबे के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष शमशेर आलम , पूर्व विधानसभा प्रभारी शशि भूषण राय , अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पूर्व अध्यक्ष शकील अहमद पाकुड़ पहुंचे और विभिन्न समस्याओं से अवगत हुए। इस दौरान गुरुवार को पाकुड़ सर्किट हाउस में प्रदेश महासचिव उदय लखवानी, सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नलिन मिश्रा ने शिष्टाचार मुलाकात की एवं कृषि समस्या से संबंधित आवश्यक वार्तालाप की ।





