Search

April 25, 2026 5:44 pm

मलेरिया हाईरिस्क जोन लिट्टिपाड़ा व आमड़ापाड़ा में बांटी जाएंगी 15 हजार मच्छरदानियां

 

मेडिकेटेड मच्छरदानी मलेरिया जैसी बीमारी से करेगी सुरक्षा: सीएस

प्रशांत मंडल

पाकुड़: पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा व आमड़ापाड़ा के दर्जनों गांव इन दीनों संपूर्ण रूप से मलेरिया ग्रसित है।यहां मलेरिया व मच्छर से होने वाली बीमारियों के अधिकांश मरीज सामने आते रहे हैं। जिले में मलेरिया हाइरिस्क जोन के अंतर्गत आने वाले तमाम क्षेत्रों में करीब 15 हजार परिवारों के बीच निशुल्क मच्छरदानी का वितरण किया जाएगा। मेडिकेटेड मच्छरदारनी संबंधित परिवार को मलेरिया व मच्छर से होनी वाली बीमारियों से बचाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने चयनित मलेरिया प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों तक मच्छरदानी पहुंचाने की तैयारी कर ली है। ऐसे में मलेरिया प्रभावित क्षेत्र के लोगों को मच्छरों के प्रकोप से मुक्ति मिलेगी।सिविल सर्जन डॉ मंटू टेकरीवाल ने बताया कि उपायुक्त के निर्देश पर पाकुड़ के मलेरिया प्रभावित क्षेत्र के लिए 15 हजार मच्छरदानी प्राप्त हुआ है। उपायुक्त के आदेश के बाद ही उन सभी क्षेत्रों में बांटे जाएंगे जो क्षेत्र मलेरिया से प्रभावित है।बताया कि मेडिकेटेड मच्छरदानी खास तरह के केमिकल से युक्त होते हैं। इसका फायदा यह होता है कि यह मानव शरीर पर कोई प्रभाव नहीं करता। लेकिन मलेरिया बढ़ाने वाले मादा एनोफिलीज मच्छर को खत्म कर देता है। मच्छरदानी के अंदर या बाहर कहीं भी मच्छर हो तो इसके संपर्क में आने से पेरालाइज्ड हो जाता है। मलेरिया के नियंत्रण के लिए विभाग लगातार कोशिश कर रहा है। मरीजों की पहचान के साथ इलाज भी साथ साथ हो रहा है। अब मरीजों के लिए मेडिकेटेड मच्छरदानी भी वितरण किया जाएगा।सिविल सर्जन डा जान एफ केनेडी ने बताया कि मेडिकेटेड मच्छरदारनी डीएमएफटी फंड से उपलब्ध कराई गई है। मलेरिया, फैलेरिया, डेंगू, नाइल फीवर व मच्छर से होने वाली तमाम बीमारियों से मेडिकेटेड मच्छरदारनी निजात दिलाएगी।

img 20231228 wa00324427560942300260173
img 20231228 wa00311982550929151892637
img 20231228 wa00298879611294687970051

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!