सतनाम सिंह
पाकुड़: पाकुड़ प्रखंड विकास पदाधिकारी समीर अल्फ्रेड मुर्मु ने गुरुवार अबुवा आवास के लिए लाभुकों के द्वारा सरकार आपके द्वार में दिए गए आवेदन की जांच को लेकर मुफस्सिल थाना क्षेत्र मनिरामपुर पंचायत का किया दौरा,बीडीओ समीर अल्फ्रेड मुर्मु बताया की चिन्हित कर उन लोगो को आवास दिया जाएगा जो अत्यंत गरीब है,जिनका मिट्टी का घर है और बीपीएल कार्ड धारी है,सरकार की पहली प्राथमिकता कमजोर तबके के लोग को आवास दिया जाए इसी क्रम में आज पंचायत का दौरा किया गया जहां बीडीओ के द्वारा दस से बारह लोगों को चिन्हित किया है अबुवा आवास के लिए।






