समाज सेवी अजहर इस्लाम ने गरीबों के बीच बांटे कंबल
सर्दी से बचाने को तीन सौ लोगों को बांटे कंबल
बजरंग पंडित
पाकुड़: इन दिनों पड़ रही भीषण ठंड से सभी लोग पूरी तरह से परेशान है।लेकिन सबसे बुरा हाल गरीबों का है। गरीबों के सुख व दुख में साथ रहने वाले पाकुड़ के मशहूर युवा समाज सेवी अजहर इस्लाम हर वर्ष सर्दी के दिनों में गांवों में पहुंचकर लोगो के बीच कंबल सहित का वितरण करते है।इस वर्ष भी ठंड को देखते हुए समाजसेवी अजहर इस्लाम व मजहर इस्लाम के द्वारा गुरुवार को सदर प्रखंड के पियादापुर गांव में असहाय, गरीब, जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया।कंबल पाने वाले लोगों के चेहरे में खुशी का झलक दिखाई दिया। प्रथम दिन पियादापुर गांव के अलावे आसपास के लगभग 300 लोग पहुंचे थे।सभी के बीच कंबल बांटा गया। समाजसेवी अजहर इस्लाम ने बताया कि पाकुड़ में लगातार ठंड बढ़ रही है।गरीबों के पास गर्म कपड़ा नहीं होने से लोग खासा परेशान रहते है। लोगों की समस्या को देखते हुए निर्णय लिया गया कि गांव के जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया जाए ताकि लोगों को ठंड से बचाया जा सके। प्रथम दिन लगभग 300 लोगों के बीच कंबल बांटा गया है। आगे भी इसी तरह तरह कंबल का वितरण किया जाएगा।बतादे कि बीते वर्ष भी समाजसेवी ने पाकुड़ के कई गांवों में जाकर करीब एक हजार गरीबों को कंबल देकर राहत पहुंचाने का कार्य किया था। जिले के गरीब ग्रामीण जिला प्रशासन व समाज के जिम्मेदार लोगों से कंबल पाने की बाट जोहते रहते है। सर्दी के दिनों में लोगों के सहयोग से कंबल मिलने पर गरीबों की सर्दी आसानी से कट जाती हे।







