थाना क्षेत्र में अवैध कार्य बर्दाश्त नहीं:–थाना प्रभारी।
प्रशांत मंडल
लिट्टीपाड़ा (पाकुड़) थाना के समीप शुक्रवार को थाना प्रभारी अरुणिमा बागे ने एक कोयला लदा ट्रक को शक के आधार पर कागजात की जांच किया। जानकारी के अनुसार ट्रक संख्या जेएच 09एसी 4001से बेरमो (बोकारो) से कोयला लाद कर हिरणपुर की ओर जा रहा था ठीक थाना के समीप थाना प्रभारी ने शक के अधार पर गाड़ी को रोक कर चालक से कोयला से सबंधित आवश्यक कागजात की मांग किया। ट्रक चालक ने जरूरी सभी कागजात थाना प्रभारी को दिखाया।थाना प्रभारी अरुणिमा बागे ने बताया कि शक के आधार पर कागजात की जांच किया गया।कोयला लदा ट्रक के चालान,रूट सहित अन्य सभी कागजात सही पाया गया जिसके कारण उक्त ट्रक को छोड़ दिया गया।उन्होंने कहा हर हाल में थाना क्षेत्र में अवैध कार्य करने नहीं दिया जाएगा।मौके पर एएसआई बिरसा टूटी उपस्थित थे।






