Search

March 22, 2026 7:30 pm

जबरन दीवार घेरने के मामले को लेकर थाना में मामला दर्ज।

इकबाल हुसैन

महेशपुर, पाकुड़: महेशपुर थाना क्षेत्र के लोगांव गांव में जबरन जमीन घेरने और विवाद के मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। आरोप है कि कुछ लोगों ने एक व्यक्ति की संपत्ति पर अवैध कब्जा कर लिया और जब उसने विरोध किया, तो उसके साथ मारपीट की गई। पीड़ित सेरादुल शेख (58 वर्ष) ने थाना में दी गई शिकायत में बताया कि उनके पिता स्व. करीम शेख ने वर्ष 1956 में 1 कट्ठा 11 धुर जमीन और 1947 में 1 कट्ठा 15 धुर जमीन खरीदी थी। पीड़ित का कहना है कि वह इस जमीन पर वर्षों से काबिज हैं, लेकिन 11 अक्टूबर 2024 को आरोपी नसीर शेख, बादाम शेख, डालीम शेख, सफातुल शेख, अंजुमवारा बीबी समेत अन्य लोगों ने उनकी जमीन को जबरन घेरने की कोशिश की। पीड़ित के अनुसार, 30 अगस्त 2024 को आरोपियों ने उनके घर के बाहर निकलने वाले रास्ते को ईंट की दीवार से घेरने लगे। जब उन्होंने विरोध किया, तो आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद आरोपी वहां से भाग निकले। इसके बाद, 11 अक्टूबर 2024 को आरोपियों ने कथित रूप से षड्यंत्र रचते हुए इस जमीन का फर्जी दस्तावेज तैयार कर इसे सफातुल शेख के नाम पर रजिस्ट्री करा दिया। इस धोखाधड़ी की जानकारी पीड़ित को ग्रामीणों से मिली। पीड़ित ने इस मामले को लेकर पहले थाना प्रभारी महेशपुर और आरक्षी अधीक्षक, पाकुड़ को आवेदन भेजा, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने न्यायालय का रुख किया। पुलिस ने इस मामले में महेशपुर थाना कांड संख्या 69/2025 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4), 115(2), 352 BNS के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर