Search

November 6, 2026 1:19 pm

ईद पर्व को लेकर हिरणपुर बाजार में काफी हलचल।

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): 31 मार्च को ईद की नमाज अदायगी की जाएगी। इसको लेकर रविवार बाजार में काफी हलचल देखी गई। जहां दुकानों में काफी भीड़ लगी थी। ईद की नमाज सोमवार को हाथकाठी स्थित पहाड़ी ईदगाह में सुबह साढ़े सात बजे अदा की जाएगी। वर्षो की भांति इस ईदगाह में काफी लोगो की उपस्थिति होने का अनुमान है। वही अन्य जगहों में भी नमाज अदा होगी। ईद को लेकर बाजार में फलों की बिक्री में काफी तेजी आई। इसमे भी दोपहर तक बाजार से तरबूज समाप्त हो गया था। वही कपड़ा दुकानों में भी खरीदारों का तांता लगा रहा। सुभाष चौक में व्याप्त भीड़ के कारण निरन्तर जाम की स्थिति बन रही थी। इसको लेकर पुलिस को काफी मुस्तैद देखा गया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!