Search

October 27, 2026 2:17 pm

नाबालिग युवक ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस।

पाकुड़। नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की शाम एक नाबालिग युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 15 वर्षीय युवक ने अपने घर के कमरे में पंखे से फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। परिजनों को जब इस घटना की जानकारी मिली, तो उन्होंने तत्काल इसकी सूचना नगर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर सोनाजोड़ी सदर अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी हुई है। युवक द्वारा उठाए गए इस आत्मघाती कदम के पीछे की वजहों का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!