Search

October 24, 2026 10:02 pm

गुड फ्राइडे पर तोड़ाई चर्च में हुआ प्रार्थना सभा आयोजित।

सुस्मित तिवारी

हिरणपुर (पाकुड़): गुड फ्राइडे के अवसर पर तोड़ाई स्थित चर्च में शुक्रवार को प्रार्थना सभा आयोजित हुई। जिसमें क्षेत्र के सेकड़ो की संख्या में ईसाई समुदाय के लोगों ने भाग लिया। इस अवसर पर संत गोरेटटी विद्यालय के बच्चो ने क्रूस को कंधे में टांगे चर्च प्रार्थना स्थल का परिक्रमा किया। जहां अन्य बच्चो को प्रभु यीशु की प्रार्थना करते देखा गया। वही इस मौके पर प्रभु को स्मरण करते हुए भक्ति गीत गाया गया। जिसमें लोग करुणामय होकर इसमें सहभागी बने। इसके बाद प्रार्थना सभा आयोजित हुई। जिसमें फादर चार्ल्स हांसदा व फादर थॉमस के द्वारा प्रभु की याद में प्रार्थना कराई गई। उन्होंने बताया कि आज ही के दिन प्रभु क्रूस के लिए यरुसलम जा रहे थे। रास्ते मे लोग करुणा भाव से प्रभु की स्वागत कर रहे थे। वही बीमारी लोगो को चंगा भी कर रहे थे। प्रभु की शिष्य युदास विरोधियों से मिलकर इन्हें पकड़ाने का कार्य किया था। प्रभु यीशु यरुसलम जाने के दौरान क्रूस लेकर कलवाडी पहाड़ पहुंचे थे। विश्व के लोगो को बचाने के लिए प्रभु यीशु ने कुर्बानी दी। उन्होंने दीन हीन की सेवा को लेकर अपने को न्योछावर कर दिया। इसी को स्मरण करते हुए आज हम सभी प्रभु यीशु की स्तुति करने को लेकर एकत्रित हुए है।

img 20240329 wa00216788971003403049523

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!