Search

May 1, 2026 8:05 am

महेशपुर में दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन हुआ, मुख्य अतिथि उपासना मरांडी ने मैच का लुफ्त उठाया।

इकबाल हुसैन

महेशपुर प्रखंड के अर्जुनदहा पंचायत के सुन्दरपहाड़ी स्पोर्ट क्लब ने दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया। 16 टीमों ने भाग लिया। डहरलंगी की टीम ने फाइनल मैच में खुरूकडांगा को पेनल्टी में हराकर खिताब जीता। विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी और युवा नेत्री उपासना मरांडी ने विजेता टीम को 20 हजार रुपये और उपविजेता टीम को 15 हजार रुपये देकर सम्मानित किया। विधायक ने खिलाड़ियों से कहा कि वे खेल को खेल की भावना से ही खेलें। युवा नेत्री उपासना मरांडी ने सभी खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर कई गणमान्य व्यक्ति और खेल प्रेमी मौजूद थे।

img 20240918 wa00063762334761925782432

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!