Search

October 23, 2026 4:37 am

विश्व पृथ्वी दिवस पर पृथ्वी के संरक्षण हेतु कार्यशाला सह जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया विश्व पृथ्वी दिवस पर लोक कल्याण सेवा केंद्र व झारखंड यूथ नेटवर्क के युवाओं के साथ पातपहाड़ी मे पृथ्वी को संरक्षण हेतु कार्यशाला सह जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को किया गया। पृथ्वी सिर्फ मनुष्यों का ही नहीं बल्कि करोड़ों जीव जंतुओं और वनस्पतियों का भी घर है, लेकिन मनुष्य अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए पृथ्वी को कई तरह के नुकसान पहुंचा रहा है। जिसके चलते बाढ़, प्रदूषण, क्लाइमेट चेंज, ग्लोबल वॉर्मिंग जैसी कई समस्याएं देखने को मिल रही है । अभी भी अगर इन समस्याओं पर ध्यान न दिया गया तो आने वाले समय और कई खतरों की वजह बन सकता है। लोगों को पृथ्वी और प्रकृति के महत्व के प्रति जागरूक करने के मकसद से हर साल 22 अप्रैल को वर्ल्ड अर्थ डे मनाया जाता । लोगों को पृथ्वी और नेचर का महत्व बताने के उद्देश्य से मनाया जाता है साथ ही पृथ्वी और इसके पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है । इस वर्ल्ड अर्थ डे की थीम है प्लेनेट वर्सेज प्लास्टिक।युवाओं के द्वारा बताया गया कि हम सभी को प्लास्टिक का उपयोग को रोका जा सके और उसके बदले, कागज, कपड़े और साल पत्ते का अधिक से अधिक प्रयोग करने की बात बताई गई।हम सभी इस पहल का समर्थन करें और अपने आस-पास के पर्यावरण को बचाने के लिए छोटे-छोटे कदम उठाएं।, युवाओं को विभिन्न स्लोगन के माध्यम से जागरूक किया गया – पृथ्वी को सजाना है, हर मानव को अब अपना भविष्य बचाना है, वृक्ष लगाकर अपने जीवन को व्यापक स्वरुप दें।इसलिए इसे बचाना हम सबकी जिम्मेदारी है। इस विश्व पृथ्वी दिवस पर, आइए हम सभी एक स्वस्थ, हरित और सुन्दर भविष्य की ओर एक कदम बढ़ाएं। इस कार्यक्रम में संस्था के विभिन्न कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया।

img 20240422 wa00518675595248730090589

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!